क्यूँ है Diet Chart की आवश्यकता ? क्या है आपका Diet Chart ?


Healin Roots में परामर्श लेने वाले लोगों के द्वारा अक्सर कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं जिनका उत्तर देना हमारे लिए महत्वपूर्ण है । ऐसे ही एक प्रश्न जो सबसे ज्यादा लोगों के मन में होता है वह है हमारे Diet Chart के परामर्श को लेके । और प्रश्न होते हैं “ हमे Diet Chart की क्या आवश्यकता है ,हम तो केवल घर का खाना खाते हैं बाहर का नहीं ! “ Diet Chart बनाने के पैसे क्यूँ लिए जाते हैं , Diet Chart तो फ्री होता है दवाइयों के साथ “ “ जी मैं तो Diet Chart का पालन नहीं कर सकता , सिर्फ दवाई देदो ,जिससे मैं ठीक हो जाऊँ ! “ , जी मै तो किसी Doctor के द्वारा बताये गये Diet Chart (आहार विहार) का पालन कर रहा हूँ मैं खिचडी , दलिया और पोहा खा रहा हूँ पर उससे तो मुझे कोई फरक नहीं पड़ा,जी मैंने इतने जगह से परामर्श लिया इतने महीने का Course किया ,इतनी महँगी दवाई मंगा के खाई पर कोई आराम नहीं हुआ ,मेरा पैसा और समय बर्बाद हो गया तो आपके परामर्श में अलग क्या है ?! “

तो चलिए आज इन सभी सवालों का आपको जवाब देते हैं ।


Healin Roots के परामर्श (Consultation) में मिलने वाले हमारे Diet Chart में आपको संपूर्ण आहार विहार की जानकारी दी जाती है की आपको पूरे दिन में कौन कौनसी सब्जियाँ , कौनसे फल , कौनसे आटे की रोटी , साग, चावल ,सलाद, पका हुआ अन्न , मीठा ,पेय पदार्थ (Drinks) , खाने को पकाने वाले तेल घी ,मिठाइयाँ , अचार, चटनियाँ ,पापड़ , पकाये हुए अन्न इत्यादि की संपूर्ण जानकारी होती है । हमारा Diet Chart आयुर्वेद (Ayurved) और नेचुरोपैथी (Naturopathy) के संयोग से मिल कर बनता है । आज कल की लोगों की जीवनशैली को देखते हुए ही हमारा Diet Chart बनाया जाता है जिसमे केवल घरेलू और आसानी से बनाये जाने वाले, सस्ते और सरलता से मिलने वाले आहार ही हो । जो आप घर में सामान्यतः खाते हैं वही सब कुछ होता है बस हम आपको बता देते हैं कि आपकी ये ये चीज आपकी इस बीमारी को बड़ा रही है और आपको नुक़सान कर रही है तो इसे खाना बंद कीजिए और फिर क्या क्या खायें जिससे हमारी यह बीमारी ठीक भी हो जाए ताकि औषधि के साथ साथ खाने को भी अपनी औषधि बनाया जा सके और शीघ्र और निश्चित परिणाम मिलें ,क्यूँकि बीमारी के कारण को बंद करना अति आवश्यक है ।


दूसरा हम कभी किसी से यह अपेक्षा नहीं करते की आप Diet चार्ट को पूर्ण 100 % पालन करिये , यह संभव ही नहीं है और ना ही हम किसी से ऐसी अपेक्षा रखते हैं ,पर अगर आप 50 % भी इसका पालन करने में सक्षम होते हैं तो यह आपको अद्भुत परिणाम देता है। और अगर 50 % भी नहीं तो Diet चार्ट के अंत में कुछ विशेष 3-4 आहार की जानकारी दी जाती है, अगर आप 50 % भी ना कर पायें तो कम से कम वह तो पालन कर ही लें ,की बस ये ये खाया करिए और ये बंद कर दीजिये तो उससे भी आपको लाभ मिलेगा । कहीं जगह पर जो व्यंजन बनाना या समझना कठिन हैं उसके लिए एक Youtube का वीडियो का link जोडा जाता है ताकि आप उसे देख के बनाना सीख लें ।


तीसरा सभी लोगों को ऐसा लगता है कि हम तो बाहर का कुछ नहीं खाते , घर का ही खाते हैं तो हमे तो Diet Chart की आवश्यकता ही नहीं है पर ऐसा नहीं है , 99 % लोग जो हमसे परामर्श लेते हैं वो अपने घरेलू ख़ान पान में और जीवनशैली में ही ही बहुत सी छोटी और बड़ी गलतियाँ कर रहे होते हैं जिसके कारण उन्हें चर्म रोग (Skin Disease) , IBS, Constipation (क़ब्जियत) , Fatty Liver या अन्य गंभीर बीमारियाँ हो जाती हैं। उदाहरण के लिए सुबह उठ ते ही बिना प्यास के 3-4 गिलास पानी पीना ,या कहीं Whatsapp या Google से पड के बिना प्यास के भी 8 से 10 गिलास पानी पीना । आयुर्वेद के अनुसार हमे पानी उतना ही पीना चाहिये जितनी हमारी प्यास हो और तभी पीना चाहिए जब हमे प्यास लगे । अगर आप बिना प्यास के ऐसे ही दिन में 3-4 या 8-10 गिलास पीते जाएँगे तो यह आपके पाचन तंत्र को कमजोर कर देगा और पाचन खराब होने पर पेट से जुड़ी समस्यायें शुरू होंगी और अगर आपका पेट खराब होगा तो आपके शरीर में सब खराब होगा । दूसरा उदाहरण दूध के साथ Tata Iodine नामक का सेवन करना , आयुर्वेद के अनुसार दूध के बने पदार्थों के साथ सेंधा नामक का इस्तेमाल किया जा सकता है पर Iodine युक्त नमक जोकि वास्तव में समुद्री नमक है उसका नहीं । ऐसा करने पर यह विपरीत अन्न हो जाता है और यह चर्म रोग और IBS और शरीर की अन्य समस्यायें कर सकता है । आज कल लोग बड़े शौंक से चाय के साथ बाजार में मिलने वाले Snacks और Biscuit का सेवन करते हैं जिसमे Iodised Sea Salt होता है । या फिर शहद को गरम करके सेवन करना जैसे WhatsApp पे कहीं पड़ने के बाद की वजन कम करने के लिए गरम पानी में नींबू और शहद मिला के लो। आयुर्वेद के अनुसार शहद गरम करने पर विष के समान और मृत्युकारक हो जाता है और वह एक Slow Poison यानी धीमे ज़हर का काम करता है । या फिर लोगों का जाने या अनजाने में अपने काम में व्यस्थता या जीवनशैली के कारण अपने पेशाब के वेग को लंबे समय तक रोक के रखना । आयुर्वेद के अनुसार इस तरह शरीर के किसी वेग को रोक कर रखने पर शरीर में कहीं गंभीर बीमारियों हो सकती हैं और हमारे अनुभव में बहुत से लोगों को Prostate की समस्या और पेशाब की रुकावट ,पेशाब करते समय दर्द, भारीपन , पेशाब की धार सही से नहीं आना ,रुक रुक कर बूँद बूँद पेशाब आना यह इसी कारण से होती है क्योंकि पहले कभी उनको यह आदत रही अपने पेशाब को रोकने की। इसके बाद गलत खान पान यानी ऐसे आहार का सेवन करना जो आपकी बीमारी को बड़ा रहा है ।


चौथा जिन लोगों को लगता है कि Diet Chart की क्या आवश्यकता है तो इसे हम एक उदाहरण से समझते हैं । सोचिए आप अपने घर से बाहर निकले और आपसे गलती से आपके घर के पानी का जो नलका है वह खुला रह गया । जब आप घर वापिस आए तो आपने देखा कि पूरे घर में पानी भर चुका है और पानी का नलका अभी भी चल रहा है । कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति इस परिस्थिति को देख कर सबसे पहले क्या करेगा । क्या वह पोचा और viper लेके पानी निकालना शुरू कर देगा या पहले पानी के नलके को बंद करेगा जिससे और पानी ना जमा हो । तो आप कहेंगे कि पहले पानी के नलके को ही बंद करेगा वरना जितना भी हम मेहनत करेंगे जितना मर्ज़ी पोछा मार लेंगे पानी कुछ समय बाद फिर दुबारा भर जाएगा । तो यह बुद्धिमत्ता आपकी तब कहाँ जाती है जब आपके शरीर की बात आती है । क्योंकि यह जो पानी का चलता हुआ नलका है यह आपके बीमारी का कारण है यानी आपका गलत ख़ान पान और जो पोछा है वह है आपकी औषधि । अब आप दुनिया का महँगा से महँगा पोछा खरीद लीजिए बड़ी से बड़ी Technology ले आइए पर आपको कोई लाभ नहीं होगा और आपकी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी यानी कहने का अभिप्राय यह है कि आप बड़े से बड़े Doctor और Hospital से इलाज करा लीजिए , महँगी से महँगी दवा खा लीजिए , आपकी समस्या ठीक ही नहीं होगी क्योंकि आप पानी का नल्का नहीं बंद करना चाहते । हो सकता है कुछ समय के लिए किसी औषधि से आराम हो जाये पर यह समस्या फिर दुबारा हो जाएगी यानी थोड़े समय बाद पानी फिर दुबारा भर जाएगा क्योंकि आपने पानी का नल्का यानी बीमारी का कारण ही नहीं बंद किया । यह उदाहरण उन लोगों के लिए भी है जो कहते हैं कि जी हम ख़ान पान नहीं बदल सकते , सिर्फ़ दवाई देदो उसी से ठीक हो जायें। तो हमारी सलाह यही रहेगी कि आप अन्य जगाओ पे अपनी मेहनत का पैसा बर्बाद करने की तरह यहाँ ना करें । या तो आप अपने शरीर और अपने रोग को ऐसे ही स्वीकार कर लें या कुछ नये नये दवाई और औषधियाँ Try करते रहे क्योंकि परिणाम कुछ नहीं मिलना और हमे भी लोगों को लूटने और व्यापार करने की इच्छा नहीं हैं । हमारा उद्देश्य है उस व्यक्ति की बीमारी को जड़ से ख़त्म करना और उसे लाभ देना ना की अपनी दवा बेचना ।


पाँचवा कुछ लोगों को लगता है कि Diet Chart तो Free का होता है ,इसके लिए शुल्क किस लिये देना । तो Diet Chart की Service के संपूर्ण भारत में कम से कम 1500 ₹ और 10000 ₹ तक भी शुल्क लिये जाते हैं । उदाहरण के लिए आप देख सकते हैं कोई भी Online Clinic या Company के शुल्क पता कर सकते हैं । और हम संपूर्ण भारत में सबसे कम शुल्क में यह बना के देते हैं । जो Dietician यह बना के देते हैं उन्हें भी उनकी मेहनत का शुल्क देना अनिवार्य होता है । हमारे यहाँ हर व्यक्ति के पंजीकरण पत्र (Registeration Form) को और उसके शरीर की सभी बीमारियों को देख कर अलग से Diet Chart बनाया जाता है ।


छटा बहुत से लोगों का हमसे कहना होता है कि हमने यहाँ से इलाज कराया था इस व्यक्ति से या इस कंपनी से और उन्होंने ने तो Free में Diet Chart दिया था ?! तो आप क्यूँ पैसे ले रहें हैं। तो जब हम ऐसे लोगों से उनकी बीमारी और उनके Diet Chart की जानकारी लेते हैं कि वास्तव में उस Clinic या Doctor ने क्या जानकारी दी थी तो हमे पता चलता है कि वह बहुत ही सामान्य बाते बताते हैं जैसे Khichdi (खिचड़ी) खा लो या दलिया खा लो या Non Veg (मांसाहार) का सेवन मत करो । और इन सामान्य बातों में भी आदि से ज्यादा जानकारी गलत बताई होती है जो उनकी बीमारी को बढ़ाती है । उसका कारण यह है कि पहला तो Allopathic और Homeopathic Doctors के द्वारा आहार विहार की कोई जानकारी नहीं होना और दूसरा Ayurved के Doctors के पास थोड़ी बहुत जानकारी जरुर होना पर यह ग़लत जानकारी देना क्योंकि आयुर्वेद में अब वैद्यों के द्वारा आहार पर कोई ख़ास शोध या काम नहीं होता । आज अमूमन Doctor केवल अपनी दवाई बेचने के मक्सद से इलाज करते हैं ना की रोगी के ठीक होने से की उस व्यक्ति को सही आहार विहार की जानकारी दी जाती , उसके बीमारी के कारण को बंद किया जाये ।


और अंत में आयुर्वेद के शास्त्रों में वर्णित हमारे आहार विहार का महत्व कुछ शब्दों में ।



पथ्ये सति गदार्तस्य किं औषधि निषेवणः।

पथ्येsसति गदार्तस्य कि औषधि निषेवणः।। 

                                   वैध जीवन (1/10)  


यदि आप पथ्य आहार विहार का सेवन करते हैं

तो आपको औषधि की आवश्यकता नहीं पड़ती

और यदि आप पथ्य का पालन नहीं करते तब 

भी आपको औषधि की आवश्यकता नहीं पड़ती

क्योंकि वह औषध लाभ ही नहीं करती



न चाहारसमं किंचिभदोषज्यमुपलभ्यते । 

शक्यतेप्यन्नमात्रेण नरः कर्तु निरामय:

भेषजेनोपपनोंपि निराहारो न शक्यते ।

तस्मादिभिषगभिराहारो महाभैषज्यमुच्यते ।।

                                 काश्यप संहिता


आहार के समान अन्य कोई भी औषधि नहीं है 

केवल “आहार” के द्वारा ही मनुष्य को निरोग 

और स्वस्थ किया जा सकता है। औषधि का 

सेवन करने पर भी आहार के बिना व्यक्ति की

स्तिथि नहीं होती है। इसलिए वैद्यों ने आहार को

“महाऔषधि ” कहा है।


क्यूँ होती है हमे कब्ज़ियत (Constipation) ? क्या है कब्ज होने का कारण आयुर्वेद में ? इसे गहराई से समझने के लिए हमारा यह Blog अवश्य पड़ें ।


https://healinroots.blogspot.com/2024/02/constipation.html?m=1



क्यों नहीं ठीक होती IBS, Constipation(कब्ज़ियत) , Ulcerative Colitis, Piles,Gastritis, Appendix ,Hernia , Acidity , H.Pylori , GERD , Fatty Liver या खाया पीया शरीर पर ना लगने की समस्या? हर तरह के इलाज कराने के बावजूद और हर तरह की दवाई खाने के बाद भी नहीं होता इन बीमारियों का उपचार । क्या है इन बीमारियों के होने का कारण और इनका सही उपचार ,इसे समझने के लिए नीचे दिये लिंक पर क्लिक करके हमारा यह लेख अवश्य पड़ें।


https://healinroots.blogspot.com/2024/03/ibs-constipation-ulcerative-colitis.html?m=1


क्या है Fatty Liver और Gall Bladder में Stone होने का संबंध ? क्यूँ होती है हमे Kidney Stone और Gall Stone की समस्या ? अगर आप Kidney और Gall Bladder की पथरी से हैं परेशान और बिना Surgery के अपनी पथरी का उपचार कराना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक अवश्य पड़ें और आज ही हमसे परामर्श लें । 


https://healinroots.blogspot.com/2024/02/fatty-liver-gall-bladder-stone-kidney.html?m=1


What Is Constipation? Why Am I Constipated ? What’s The Reason Behind Constipation ?? Let’s Understand This Through Ancient Indian Ayurveda’s Perspective


https://healinroots.blogspot.com/2024/03/what-is-constipation-why-am-i.html?m=1


अगर आप शीघ्र पतन (Premature Ejaculation), स्वप्न दोष (Night Fall) ,सफेद पानी (White Discharge) , Erectile Dysfunction (लिंग में तनाव ना होना ) , Infertility (नपुंसकता) , Gonorrhoea की समस्या से हैं परेशान हैं आपका लिंग सिकुड के पतला होता जा रहा है आपके शरीर में शुक्राणुओं की संख्या कम होते जा रही है और इस समस्या के कारण आपको पूरा दिन शरीर में कमजोरी बनी रहती है ,आपके बाल भी झड़ने लगते हैं, आपका शरीर पतला और कमजोर होते जाता है ,आपकी नजर कमजोर होने लगती है ,आपको नपुंसकता (Infertility) आने लगती है तो इसे अंत तक अवश्य पड़ें और आज ही हमसे परामर्श लें ।


https://healinroots.blogspot.com/2024/03/premature-ejaculation-night-fall-white.html?m=1


अगर आप गंजेपन (Baldness) और सफेद बाल (Premature Grey Hair) की समस्या से परेशान हैं ,आपको बहुत कम उम्र में ही सिर के सभी बाल सफेद होने की समस्या हैं , या आपको बालों से और सिर से जुडी हुई कोई अन्य समस्या है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पड़ें और आज ही हमसे परामर्श लें और जाने आपके गंजेपन और सफेद बाल होने का मूल कारण। 


https://healinroots.blogspot.com/2024/03/baldness-premature-grey-hair.html?m=1


Why My IBS, Ulcerative Colitis, Gastritis, Constipation, Appendix, Piles, Fissure, Fatty Liver, Hernia, Acidity, H.Pylori, GERD is not cured even after endless treatments ?


https://healinroots.blogspot.com/2024/03/why-my-ibs-ulcerative-colitis-gastritis.html?m=1


Why Am I Not Able To Gain Body Weight Even After Eating Soo Much?? Why Am I Underweight?? What’s This Problem & The Root Cause Behind This Disease


https://healinroots.blogspot.com/2024/03/why-am-i-not-able-to-gain-body-weight.html?m=1


खाया पीया कुछ भी क्यूँ नहीं लगता शरीर पर ,क्यूँ सेहत नहीं बनती और वजन नहीं बढ़ता । क्या है इसका कारण और क्या है इसका सही उपचार ?


https://healinroots.blogspot.com/2024/03/blog-post.html?m=1


For any questions or queries contact our support team at 


हमसे बात करने या संपर्क करने के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं ।

 

+918766334676


+919354663328 


(011) 41099548


हमारे क्लिनिक का पता 


https://linktr.ee/healinroots


Our Whatsapp 


https://wa.me/message/3CKI675ZIPBDA1


Email


healinroots@gmail.com 


helpdeskhrt@gmail.com


Comments

Popular posts from this blog

What Is Constipation? Constipation Symptoms ? Constipation Causes?

क्या है Constipation (कब्ज़ियत) होने का कारण आयुर्वेद में ? क्यूँ होती है हमे कब्ज ?

अगर आप गंजेपन (Baldness) और सफेद बाल (Premature Grey Hair) की समस्या से परेशान हैं ,आपको बहुत कम उम्र में ही सिर के सभी बाल सफेद होने की समस्या हैं , या आपको बालों से और सिर से जुडी हुई कोई अन्य समस्या है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पड़ें और आज ही हमसे परामर्श लें और जाने आपके गंजेपन और सफेद बाल होने का मूल कारण।